
मरुधर गूंज, गाजियाबाद (13 जून 2025)।
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां पर एक होटल में किराए पर कमरा लेकर ऑनलाइन सेक्स वीडियो बनाने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस ने दो लड़कियों और एक युवक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, बजरिया के महादेव होटल में कई दिन से किराए पर कमरा लेकर ये गंदा खेल चल रहा था। दो लड़की और एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। स्ट्रिपचैट नाम की वेबसाइट पर सीधे ऑनलाइन वीडियो डालने का काम हो रहा था। बताया गया कि आरोपियों ने लड़कियों को 25 हजार रुपये महीने वेतन पर रखा था। उनकी फर्जी नाम से आईडी बनाई गई।
पुलिस का कहना है कि वेबसाइट पर टोकन लेने पर ही वीडियो देखने की सुविधा है। एक टोकन 12 रुपये के बराबर होता है। वीडियो के लिए टोकन निर्धारित किए जाते हैं। टोकन खरीदने पर वीडियो स्ट्रीम किया जाता है। फिलहाल पुलिस मास्टरमाइंड समेत तीन की तलाश कर रही है।