April 2, 2026
MG NEWS
नौ कुंडीय

मरुधर गूंज, बीकानेर (9 अगस्त 2025)।

रामझरोखा कैलाशधाम में सावन के पूरे एक माह रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। परम पूज्य श्रीसियारामजी महाराज की कृपा से व गुरुदेव रामदासजी महाराज के सान्निध्य में राष्ट्रीय संत सरजूदासजी महाराज द्वारा रुद्राभिषेक किया गया। पूर्णिमा को कन्यापूजन एवं हवन के साथ इस अनुष्ठान की पूर्णाहुति की गई। राष्ट्रीय संत सरजूदासजी महाराज ने बताया कि जो व्यक्ति  रुद्राभिषेक करता है उसे जीवन के आनन्द का अनुभव होता है। दूध, घी, फल, बिल्वपत्र व जल से अभिषेक करने से आपको जीवन में सुख-शांति मिलती है। रक्षा बंधन पर बालिकाओं ने सरजूदासजी महाराज को रक्षा सूत्र बांधा और मंगलमय जीवन की कामना की।