

मरुधर गूंज, नई दिल्ली (04 फरवरी 2026)।
साल दर साल चीजें किस तरह से बदली हैं ये सभी ने देखा है। पिछले कुछ वर्षों में हम ऑफलाइन से ऑनलाइन कामों में शिफ्ट हो गए हैं। उदहारण के लिए बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े कामों को ही ले लीजिए। अब बैंक से जुड़े अधिकतर काम ऑनलाइन हो जाते हैं।
किसी को पैसे ट्रांसफर करने हो या क्रेडिट कार्ड बनवाना हो आदि। ऐसे ही कई काम हैं जो ऑनलाइन हो जाते हैं। हालांकि, कुछ काम ऐसे भी हैं जिनके लिए बैंक जाना ही पड़ता है। इसलिए अगर आप इस महीने यानी फरवरी माह में किसी काम के कारण बैंक जाने का प्लान कर रहे हैं, तो पहले चेक कर लें कि फरवरी में कब-कब बैंक बंद रहने वाले हैं और कब-कब बैंक खुलेंगे। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं…
कितने दिन बंद रहेंगे बैंक?
-
01 फरवरी 2026 – इस दिन रविवार का अवकाश रहेगा जिसकी वजह से देश भर के बैंक बंद रहेंगे।
-
08 फरवरी 2026 – इस दिन रविवार का अवकाश रहेगा जिसकी वजह से देश भर के बैंक बंद रहेंगे।
-
14 फरवरी 2026 – महीने का दूसरा शनिवार होने के कारण देश के सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी।
-
15 फरवरी 2026 – रविवार का अवकाश है और इस कारण पूरे देश के बैंकों की छुट्टी रहेगी। इस दिन महाशिवरात्रि का पर्व है जिसकी वजह से कई शहरों के बैंक बंद रहेंगे। इसमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, राजस्थान, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश समेत कई अन्य शहरों के बैंक शामिल है।
-
18 फरवरी 2026 – इस दिन सिक्किम में तिब्बती नव वर्ष मनाया जाएगा जिसकी वजह से सिक्किम के बैंकों की छुट्टी रहेगी।
-
19 फरवरी 2026 – इस दिन छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती है और इस कारण महाराष्ट्र में सभी बैंक बंद रहेंगे।
-
20 फरवरी 2026 – इस दिन मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश राज्य का स्थापना दिवस है जिसकी वजह से इन दोनों जगहों के बैंकों की छुट्टी रहेगी।
-
22 फरवरी 2026 – इस दिन रविवार की छुट्टी होने के कारण देश भर के बैंक बंद रहेंगे।
-
28 फरवरी 2026 – महीना का चौथा शनिवार होगा जिसकी वजह से पूरे देश के बैंकों की छुट्टी रहेगी।
कौन-सी सुविधाएं रहती हैं चालू?
भारत में बैंक छुट्टियों पर फिजिकल बैंक ब्रांच बंद रहती हैं, लेकिन जरूरी डिजिटल बैंकिंग सेवाएं 24/7 चालू रहती हैं। ग्राहक अकाउंट मैनेज करने, बिल भरने और पैसे ट्रांसफर करने के लिए ATM, NEFT/IMPS/UPI ट्रांसफर, नेट बैंकिंग और मोबाइल ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं।


