
मरुधर गूंज, गोंडा (3 अगस्त 2025)।
गोंडा में रविवार को पृथ्वीनाथ मंदिर जा रही श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो नगर में पलट गई। इसमें 11 श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई। चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोंडा सड़क हादसे की प्रशासन से जानकारी ली है। उन्होंने घायलों के इलाज के निर्देश दिए हैं।
जानकारी के अनुसार मोतीगंज थाना के सीहागांव के रहने वाले प्रह्लाद गुप्ता बोलेरो गाड़ी से परिवार व दोस्तों के साथ पृथ्वीनाथ मंदिर जा रहे थे। बोलेरो में 15 लोग सवार थे। इस दौरान पारासराय अलावल देवरिया मार्ग पर रेहरा गांव में सरयू नहर पुल के पास उनका बोलेरो से कंट्रोल खो गया। वह सीधे नहर जा कर गिरी।
थानाध्यक्ष इटियाथोक केजी राव ने जानकारी दी कि इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई है। उनके शवों को नहर से निकाल लिया गया है। सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। चार लोगों को नहर से निकालकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा है।