September 13, 2025
MG NEWS

मरुधर गूंज, बीकानेर (24 जून 2025)।

देश की अखंडता, स्वाभिमान और सांस्कृतिक मूल्यों के सशक्त प्रहरी, भारतीय जनसंघ के संस्थापक, महान शिक्षाविद् एवं प्रखर राष्ट्रनायक श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान दिवस पर आज भाजपा संभाग कार्यालय बीकानेर में भाजपा बीकानेर देहात द्वारा संगोष्ठी का आयोजन किया जिसमें मुख्य वक्ता के रूप वरिष्ठ भाजपा नेता पुर्व श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका चेयरमैन रामेश्वर पारीक रहे। कार्यक्रम में भाजपा जिला पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए।

जिला मंत्री देवीलाल मेघवाल बताया कि भाजपा बीकानेर देहात उनके बलिदान दिवस को बीकानेर देहात के सभी 27 मण्डलो में कार्यक्रम आयोजित कार्य और व्यक्ताओ द्वारा उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया। जिला स्तर आयोजित कार्यक्रम में उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी।

भाजपा संभाग कार्यालय में संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता के रूप में रामेश्वर पारीक ने कहा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राष्ट्रभक्ति, दूरदृष्टि, सिद्धांतों के प्रति अडिगता और उनके त्यागमय जीवन से हमें सदैव राष्ट्रसेवा की प्रेरणा मिलती रहेगी। उन्होंने कश्मीर में धारा 370 को विरोध किया। डॉ श्यामा मुखर्जी जम्मू कश्मीर को भारत का पूर्ण और अभिन्न अंग बनाना चाहते थे। उस समय जम्मू कश्मीर का अलग झण्डा और अलग संविधान था। वहाँ का मुख्यमन्त्री (वजीरे-आज़म) अर्थात् प्रधानमन्त्री कहलाता था।

संसद में अपने भाषण में डॉ॰ मुखर्जी ने धारा-370 को समाप्त करने की भी जोरदार वकालत की। अगस्त 1952 में जम्मू की विशाल रैली में उन्होंने अपना संकल्प व्यक्त किया था कि या तो मैं आपको भारतीय संविधान प्राप्त कराऊँगा या फिर इस उद्देश्य की पूर्ति के लिये अपना जीवन बलिदान कर दूँगा। उन्होंने तात्कालिन नेहरू सरकार को चुनौती दी तथा अपने दृढ़ निश्चय पर अटल रहे। अपने संकल्प को पूरा करने के लिये वे 1953 में बिना परमिट लिये जम्मू कश्मीर की यात्रा पर निकल पड़े। वहाँ पहुँचते ही उन्हें गिरफ्तार कर नज़रबन्द कर लिया गया। 23 जून 1953 को रहस्यमय परिस्थितियों में उनकी मृत्यु हो गयी। आज के दिन श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस रूप भाजपा पुरे देश में कार्यक्रम कर रही है
कार्यक्रम में कार्यक्रम संयोजक जसराज सिवर दिलीप सिंह आडसर, भंवर लाल जांगिड महेंद्र ढाका भवानी पाईवाल श्याम सुंदर शर्मा सहित भाजपा जिला पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए।