January 1, 2026
MG NEWS

मरुधर गूंज, बीकानेर (31 दिसम्बर 2025)।

जनवरी 2026 का महीना धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से बेहद खास माना जाता है। इस महीने की शुरुआत ही भगवान शिव और मां पार्वती को समर्पित प्रदोष व्रत से हो रही है, जो भक्तों के लिए विशेष महत्व रखता है। जनवरी के इस महीने में मकर संक्रांति, बसंत पंचमी और सकट चौथ जैसे प्रमुख त्योहार भी आते हैं, जो भारतीय संस्कृति में गहरी धार्मिक और सामाजिक मान्यताओं के साथ जुड़े हुए हैं।

साल के पहले महीने में ठंड अपने चरम पर होती है, लेकिन इसके बावजूद लोग इन त्योहारों और व्रतों को बड़े उत्साह के साथ मनाते हैं। जनवरी 2026 की शुरुआत शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और रोहिणी नक्षत्र से हो रही है, जबकि यह महीना शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और पुर्नवसु नक्षत्र के साथ समाप्त होगा। इन विशेष तिथियों और नक्षत्रों के चलते यह महीना धार्मिक गतिविधियों और उत्सवों के लिहाज से बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है।

जनवरी 2026 के व्रत-त्योहार

  • 01 जनवरी 2026 – गुरुवार – प्रदोष व्रत (शुक्ल), रोहिणी व्रत
  • 01 जनवरी 2026 – गुरुवार – अंग्रेजी नववर्ष
  • 03 जनवरी 2026 – शनिवार – पौष पूर्णिमा, शाकम्भरी पूर्णिमा, पूर्णिमा व्रत
  • 03 जनवरी 2026 – शनिवार – अरुद्रा दर्शन, अन्वाधान
  • 04 जनवरी 2026 – रविवार – माघ प्रारम्भ (उत्तर)
  • 06 जनवरी 2026 – मंगलवार – सकट चौथ/संकष्टी
  • 09 जनवरी 2026 – शुक्रवार – स्वामी विवेकानन्द जयंती (सम्वत)
  • 10 जनवरी 2026 – शनिवार – कालाष्टमी, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी
  • 12 जनवरी 2026 – सोमवार – स्वामी विवेकानन्द जयंती (राष्ट्रीय युवा दिवस)
  • 13 जनवरी 2026 – मंगलवार – लोहड़ी, भोगी पंडिगाई
  • 14 जनवरी 2026 – बुधवार – मकर संक्रांति, उत्तरायण
  • 14 जनवरी 2026 – बुधवार – षटतिला एकादशी
  • 14 जनवरी 202 – बुधवार – पोंगल, मकरविलक्कु
  • 15 जनवरी 202 – बुधवार – मट्टू पोंगल, माघ भीहु
  • 16 जनवरी 2026 – शुक्रवार – मासिक शिवरात्रि
    16 जनवरी 2026 – शुक्रवार – प्रदोष व्रत (कृष्ण)
  • 18 जनवरी 2026 – रविवार – मौनी अमावस्या/माघ अमावस्या
  • 18 जनवरी 2026 – रविवार – दर्श अमावस्या/थाई अमावसाई
  • 19 जनवरी 2026 – सोमवार – माघ नवरात्रि (गुप्त नवरात्रि)
  • 20 जनवरी 2026 – मंगलवार – चंद्र दर्शन
  • 22 जनवरी 2026 – गुरुवार – गणेश जयंती/विनायक चतुर्थी
  • 23 जनवरी 2026 – शुक्रवार – बसंत पंचमी
  • 23 जनवरी 2026 – शुक्रवार – सुभाष चंद्र बोस जयंती
  • 24 जनवरी 2026 – शनिवार – स्कन्द षष्ठी
  • 25 जनवरी 2026 – रविवार – सूर्य देव जन्मोत्सव (रथ सप्तमी)
  • 25 जनवरी 2026 – रविवार – नर्बदा जयंती
  • 26 जनवरी 2026 – सोमवार – भीष्म अष्टमी
  • 26 जनवरी 2026 – सोमवार – गणतंत्र दिवस
    26 जनवरी 2026 – सोमवार – मासिक दुर्गाष्टमी
  • 27 जनवरी 2026 – मंगलवार – मासिक कार्तिगाई
  • 28 जनवरी 2026 – बुधवार – रोहिणी व्रत
  • 29 जनवरी 2026 – गुरुवार – जया एकादशी
  • 30 जनवरी 2026 – शुक्रवार – प्रदोष व्रत (शुक्ल)
  • 30 जनवरी 2026 – शुक्रवार – राणा सांगा पुण्यतिथि
  • 30 जनवरी 2026 – शुक्रवार – महात्मा गाँधी पुण्यतिथि

जनवरी माह के ग्रह गोचर

  • 13 जनवरी 2026 – मंगलवार – शुक्र का मकर राशि में गोचर
  • 14 जनवरी 2026 – बुधवार – सूर्य का मकर राशि में गोचर
  • 16 जनवरी 2026 – शुक्रवार – मंगल का मकर राशि में गोचर
  • 17 जनवरी 2026 – शनिवार – बुध का मकर राशि में गोचर

मकर संक्रांति

हिंदू धर्म में मकर संक्रांति का पर्व विशेष महत्व रखता है। वर्ष 2026 में यह त्योहार 14 जनवरी को मनाया जाएगा। इस दिन सूर्य देव धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं, जिससे शुभ कार्यों की शुरुआत मानी जाती है। मकर संक्रांति पर स्नान, दान और तिल–गुड़ का सेवन करने की परंपरा है। देश के अलग-अलग हिस्सों में इसे पोंगल, उत्तरायण और बिहू जैसे नामों से मनाया जाता है।

मौनी अमावस्या

मौनी अमावस्या का पर्व 18 जनवरी 2026 को पड़ेगा। यह माघ मास की अमावस्या होती है, जिसे अत्यंत पुण्यदायी माना जाता है। इस दिन गंगा स्नान, दान-पुण्य और मौन व्रत का विशेष महत्व है। मान्यता है कि मौनी अमावस्या पर मौन रहकर साधना करने से आत्मशुद्धि होती है और अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। पितरों के तर्पण के लिए भी यह दिन शुभ माना जाता है।

वसंत पंचमी

वसंत पंचमी का पर्व 23 जनवरी 2026 को मनाया जाएगा। यह दिन ज्ञान, विद्या और कला की देवी मां सरस्वती को समर्पित होता है। माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाने वाला यह त्योहार ऋतु परिवर्तन का भी प्रतीक है। इस दिन पीले वस्त्र पहनने, पीले पकवान बनाने और सरस्वती पूजन की परंपरा है। विद्यार्थियों और कलाकारों के लिए वसंत पंचमी विशेष रूप से शुभ मानी जाती है।

 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण) : यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।